Mukhyamantri Work From Home Yojana 2025: राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना उन महिलाओं के लिए एक बेहतरीन पहल है जो घर की ज़िम्मेदारियों के कारण बाहर जाकर नौकरी नहीं कर पातीं है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को घर बैठे रोजगार उपलब्ध कराना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।
योजना के तहत महिलाएं अपनी पढ़ाई, योग्यता और कौशल के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन काम कर सकती हैं और हर महीने ₹15000 तक की आय प्राप्त कर सकती हैं। यह योजना महिलाओं को न सिर्फ आर्थिक सहारा देती है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और पहचान को भी मजबूत करती है। इस योजना के माध्यम से हजारों महिलाओं को सरकारी विभागों, निजी कंपनियों और संस्थानों से जोड़ा जा रहा है ताकि वे अपने घर से ही सम्मानजनक आय कमा सकें।
योजना में उपलब्ध कार्य, सैलरी और चयन प्रक्रिया
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के अंतर्गत महिलाओं को उनकी योग्यता के अनुसार कार्य सौंपा जाता है। कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाली महिलाएं डाटा एंट्री, टाइपिंग, ऑनलाइन सपोर्ट, कस्टमर हैंडलिंग या कंटेंट वर्क जैसे काम कर सकती हैं। वहीं सिलाई, पैकिंग, हैंडीक्राफ्ट या स्थानीय घरेलू कार्यों में कुशल महिलाओं को ऑफलाइन वर्क दिया जाता है। काम की प्रकृति के आधार पर महिलाओं को मासिक भुगतान या प्रति कार्य भुगतान मिलता है।
साथ ही कंपनियों द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे महिलाओं के कौशल में वृद्धि होती है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह सरल और पारदर्शी है, जिसमें पहले पंजीकरण किया जाता है और फिर कंपनियों की आवश्यकता के अनुसार महिलाओं को काम से जोड़ा जाता है। विशेष प्राथमिकता उन महिलाओं को दी जाती है जो विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता या दिव्यांग हैं, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
Mukhyamantri Work From Home Yojana के लिए पात्रता
- आवेदन करने वाली महिला राजस्थान राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसके पास सही निवास प्रमाण होना चाहिए।
- आवेदिका की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए ताकि वह जिम्मेदारी के साथ कार्य कर सके।
- राज्य की वे महिलाएं जिन्हें बाहर जाकर काम करने में दिक्कत होती है, उन्हें इस योजना के तहत प्राथमिकता दी जाती है।
- महिला के पास कार्य से जुड़े आवश्यक कौशल होने चाहिए, जैसे कि कंप्यूटर ज्ञान, टाइपिंग स्किल, सिलाई, पैकिंग या अन्य हुनर।
- विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता और दिव्यांग महिलाएं भी इस योजना के अंतर्गत शामिल की जाती हैं।
- आवेदन करने के लिए महिला के पास सक्रिय मोबाइल नंबर और बैंक खाता होना आवश्यक है।
Mukhyamantri Work From Home Yojana के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जन आधार नंबर / निवास प्रमाण
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- एसएसओ आईडी
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
Mukhyamantri Work From Home Yojana में आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए महिला को सबसे पहले मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, जहां रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलता है।
- इसके बाद जन आधार और आधार नंबर दर्ज करने के बाद मोबाइल पर आए ओटीपी को वेरिफाई करना है, जिससे रजिस्ट्रेशन आगे बढ़ता है।
- फिर महिला को अपना व्यक्तिगत विवरण भरना है और मांगे गए दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड करना है।
- प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिला को रजिस्ट्रेशन नंबर और लॉगिन आईडी प्राप्त होती है, जिसके माध्यम से उपलब्ध कामों के लिए आवेदन करना है।
- आवेदन स्वीकार होने पर काम और आगे की प्रक्रिया की जानकारी सीधे महिला के मोबाइल नंबर एवं ईमेल पर भेजी जाती है।